फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में भरा धुआं: 25 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, 11 रेफर -DM बोले- 'बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता'

Sat, 04 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने उस स्थान का मुआयना किया,जहां कचरा जलाया जा रहा था।डीएम ने बताया ,बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
सेवरही सीएचसी में बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवरही नगर पंचायत के अटल नगर वार्ड में संचालित निजी विद्यालय में शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब पास में जलाए जा रहे अपशिष्ट के जहरीले धुएं ने पूरे स्कूल परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


धुएं के कारण क्लास में बैठे बच्चों का दम घुटने लगा और वे एक-एक कर बेहोश होने लगे। आनन-फानन में 11 बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया, जबकि 15 का प्राथमिक उपचार कर हालत सामान्य देखकर उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

जिले के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के मुताबिक, स्कूल के पास अपशिष्ट जलाया जा रहा था। हवा के रुख के साथ जहरीला धुआं सीधे कक्षाओं में घुस गया। कुछ ही मिनटों में बच्चों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगा। देखते ही देखते बच्चों की चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने एंबुलेंस बुलाईं,जिसके बाद बच्चों को सीएचसी सेवरही ले जाया गया। जहां बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया,गंभीर हालत देखकर 11 बच्चों को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

डीएम व एसपी पहुंचे सीएचसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेडिकल कॉलेज में दिव्या (14), साइस्ता परवीन (14), खुशी (14), राधिका (12), गुंजा (13), नादिया (13), मुस्कान (13), एंजल वर्मा, नैना, जूनेआरा, रुखसार को भर्ती किया गया । वहीं, माइसा फातिमा (8), इकरा परवीन (9), परी यादव (9), करीना (9), सोनिया (13), तमन्ना (9), संबो परवीन, काजल वर्मा, माही यादव, अनन्या, इकरा खान, श्रेया मद्धेशिया, निक्की वर्मा, नंदनी का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने घर भेज दिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने उस स्थान का मुआयना किया,जहां कचरा जलाया जा रहा था।डीएम ने बताया ,बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

बताया कि कुछ जंगली पौधे के जलने की वजह से उठे धुएं से बच्चों को बेचैनी और सांस लेने में परेशानी हुई थी।सभी बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य है। अधिकारियों ने स्कूल के अलावा सीएचसी में पहुंचकर भी चिकित्सकों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली।

मेडिकल कॉलेज में घंटों जमा रहा प्रशासनिक अमला
सेवरही के निजी स्कूल में जहरीले धुंएं से बिगड़ी हालात के बाद आनन-फानन में 11बच्चों को शुक्रवार दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया। यहां भर्ती बच्चों के हालात का जायजा लेने के लिए घंटों तक एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीएमओ डा.चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवरही में ग्रीनलैंड स्कूल के पास आग लगने की जांच करती पुलिस फॉरेंसिक टीम। - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
अधिकारियों ने कई राउंड अंदर पहुंचकर चिकित्सकों ने उनके सेहत की जानकारी लेते रहे। जब शाम करीब 3:0 बजे चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है,कोई परेशानी नहीं है तो अधिकारी वहां से चले गए। हालांकि उसके बाद भी सीएमओ बच्चों की सेहत को लेकर बेहतर उपचार व प्रबंधन को लेकर वापस होने तक देखरेख करते रहे।

बीएसए ने दिया नोटिस, संचालक से मांगा जवाब
अवकाश के बावजूद निजी स्कूल खोले जाने को लेकर बीएसए डा.राम जियावन मौर्य ने संचालक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने संचालक से स्कूल खोलने को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि तथ्यपरक जवाब नहीं दिए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें