फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी धमाकों में जुड़ा था नाम: आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध रिजवान का तार, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

Sun, 05 Apr 2026 05:33 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

बता दें कि रिजवान कोई नया नाम नहीं है। उसका आतंकी गतिविधियों से जुड़ाव काफी पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 2015 आतंकी गतिविधियों के चलते पहली बार गिरफ्तारी हुई थी। वह 2017 से 2023 तक एक ब्लास्ट (विस्फोट) से जुड़े मामले में वह करीब छह साल जेल की सलाखों के पीछे रहा। जेल से छूटने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन
संदिग्ध रिजवान का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले में यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध रिजवान को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से रिजवान की गतिविधियों पर संदेह था। इनपुट मिलते ही शनिवार की शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। बता दें कि रिजवान कोई नया नाम नहीं है। उसका आतंकी गतिविधियों से जुड़ाव काफी पुराना बताया जा रहा है।

वर्ष 2015 आतंकी गतिविधियों के चलते पहली बार गिरफ्तारी हुई थी। वह 2017 से 2023 तक एक ब्लास्ट (विस्फोट) से जुड़े मामले में वह करीब छह साल जेल की सलाखों के पीछे रहा। जेल से छूटने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों की ओर धकेलने और विचारधारा से जोड़ने के मिशन में लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार, रिजवान मूल रूप से सिसवा मठिया का निवासी है। उसके पिता लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह छावनी क्षेत्र के राइनी मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रह रहा था।

खास बात यह है कि इससे पूर्व तत्कालीन एसपी अतुल शर्मा के कार्यकाल में भी उसे कसया क्षेत्र के सबया गांव से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां रिजवान के नेटवर्क को खंगाल रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके संपर्क में और कितने स्थानीय युवा थे और क्या वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें