फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने रामजानकी मंदिर में की पूजा

Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर मंदिर में पूजा अर्चना करते न्यायमूर्ति संजय करोल।संवाद
विज्ञापन
सपहा। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय करोल ने बृहस्पतिवार को कसया स्थित श्रीराम जानकी मठ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर में श्रीराम और भगवान शिव का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय पूजन में शामिल होने कसया पहुंचे न्यायमूर्ति ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन की। ज्योतिषाचार्य साकेत मिश्र की अगुवाई में आचार्यों ने पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आरती की। उनके साथ जिला जज संजीव कुमार त्यागी, सीजेएम विजय कुमार गौड़, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने पूजा अर्जन और आरती की। इस दौरान कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ डॉ. अजय सिंह, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसओ इत्यानंद पांडेय, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें