फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बाद प्रत्याशी के समर्थक को पीटा

Sat, 05 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। कसया थाना­क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में मतदान सम्पन्न होने के बाद रंजिश की वजह से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के समर्थक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान मामले को शांत कराने गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों समझाकर शांत कराया। कोलुहां गांव में शनिवार की शाम मतदान के बाद एक प्रत्याशी के समर्थक नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे।
आरोप है कि दूसरे प्रत्याशी के समर्थक ने उनकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना जैसे ही गांव के अन्य लोगों को हुई दोनों तरफ  के लोग आमने-सामने हो गए और ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिसमें एक पक्ष के प्रत्याशी के पति रामअशीष, रमजान अहमद और दूसरे पक्ष से विजय, खजांची और रमेश घायल हो गए। उनमें रामअशीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों में बीच बचाव करने गए गांव के निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अलाउद्दीन को भी चोट लगी।
विज्ञापन

कसया पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराकर घायलों को कसया सीएचसी भिजवाया, वहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ला का कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी, मामले को शांत करा दिया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें