फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चैनपट्टी में ट्रांसफाॅर्मर जलने से तीन दिनों से आपूर्ति ठप

Thu, 08 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। विद्युत उपकेंन्द्र पटहेरवा से जुड़े गगलवा चैनपट्टी गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से तीन दिनों से बिजली गुल है। इससे उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं लेकिन विभाग तीन दिनों बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल सका। गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। पंखे व कूलर बंद होने से लोगों की नींद चैन चली गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने 63 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा रखा है लेकिन कनेक्शन अधिक होने के चलते ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। अगर विभाग द्वारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दे तो गांव के लोगों को लो वोल्टेज व बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गर्मी में बिना बिजली के रहना बहुत मुश्किल हो गया है। गांव के इफ्तेखार बरकाती, गुडडू सिद्दीकी, बिकाऊ, मोहन कुमार, मुस्ताक अहमद, रोशन अंसारी, अहमद हुसैन आदि ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने व बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की।
इस संबंध में विद्युत उपकेंन्द्र पटहेरवा के जेई संदीप कुमार का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है। जल्दी टांसफार्मर लगाकर गांव के लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें