फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर पर्यवेक्षक और पुलिस तैनात

Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में गैस वितरण को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पडरौना। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है। इसकी आपूर्ति भी पूर्णतः सुचारु रूप से की जा रही है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जरूरत के अनुसार पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी करें। वितरण में अनियमितता रोकने के लिए प्रत्येक पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर पर्यवेक्षक और पुलिस तैनात की गई है। वे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति, वितरण और स्टॉक की निगरानी करेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रसोई गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी और वितरण व्यवस्था की पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उपभोक्ता 05564-240590, 05564-297397, 05564-297398 व 05564-297000 पर फोन कर गैस वितरण से संबंधित किसी भी समस्या से अवगत करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी संबंधित गैस एजेंसी, पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में एलपीजी की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था के लिए सभी गैस एजेंसियों पर सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

0

रसोई गैस मिलने में दिक्कत हो तो करें संपर्क
- गौरी शंकर शुक्ल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 6307381747, (तहसील हाटा एवं कप्तानगंज)।
- राजीव कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 9889782124 / 7651862708 (तहसील पडरौना एवं खड्डा)।
- अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 9161742033 (तहसील तमकुहीराज एवं कसया)।
- पूर्ति निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह – 9565718595 ( खड्डा ब्लॉक व नगर क्षेत्र)।
- अमरजीत वर्मा – 9411043517 (कसया, फाजिलनगर ब्लॉक)।
- राजीव श्रीवास्तव – 7390924559 (ब्लॉक मोतीचक)।
- रितेश दूबे –9839439984 (तमकुही, सेवरही एवं दुदही ब्लॉक)।
- अरविंद मद्धेशिया – 8574824193 (सुकरौली ब्लॉक)।
- जितेंद्र कुमार सिन्हा – 9236526569 (रामकोला व कप्तानगंज ब्लॉक)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें