फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैस एजेंसियों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 15 Mar 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना एचपी गैस एजेंसी की जांच करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। डीएम और एसपी ने शनिवार को शहर की रसोई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से बात कर घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति की उपलब्धता का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने उपभोक्ताओं से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। जनपद में घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन की तरफ से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग प्रशासन की तरफ से स्थापित कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गैस वितरकों और एजेंसी संचालकों को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार वितरण के निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की बात संज्ञान में आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें