फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्मी की छुट्टी में समर कैंप का होगा आयोजन, 200 से अधिक विद्यालय चयनित

Thu, 21 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गर्मी की छुट्टियों में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य छात्रों के कौशल विकास करना है। जिले के 200 से अधिक विद्यालयों को इस रचनात्मक आयोजन के लिए चयनित किया गया है, ताकि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को खेल-खेल में नई तकनीक सिखाई जा सकें।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के प्रति शिक्षा विभाग पूरी तरह गंभीर है। इसको देखते हुए छुट्टियों के दौरान छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास करना। पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने के लिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में योग, संगीत, चित्रकला,और नृत्य के अलावा वैदिक गणित, कैलीग्राफी, और हस्तकला की जानकारी दी जाएगी। समर कैंप में विद्यार्थियों को ओरिगामी, नान-फायर कुकिंग और खेलकूद के माध्यम से विज्ञान के चमत्कार के अलावा पारंपरिक खेल जैसे कंचे, गिल्ली-डंडा, पिट्टू और रस्सी कूद आदि खेलों का आयोजन होगा, ताकि समर कैंप में बच्चे किताबी पढ़ाई के तनाव से मुक्त होकर खेल-खेल में सीख सकें। उन्होंने बताया कि समर कैंप आयोजन के लिए जिले के 200 से अधिक विद्यालयों का चयन किया गया है। समर कैंप में आसपास संचालित परिषदीय विद्यालयाें के बच्चों को प्रतिभाग कराया जाएगा, ताकि सभी बच्चों में समान रूप से कौशल विकास की योजना को बल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें