फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली को मिलेगी शहरी बिजली

Sun, 24 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। लंबे समय से बदहाल बिजली व्यवस्था और लगातार हो रही कटौती को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सुकरौली नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विभागीय स्तर पर नगर पंचायत सुकरौली की बिजली व्यवस्था को ग्रामीण फीडर से अलग करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के तहत नगर क्षेत्र को अलग लाइन और शहरी मानक के अनुरूप बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब 21 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। अभी तक सुकरौली नगर की सप्लाई उसी ग्रामीण हाइडिल हो रही थी, जो वर्षों पहले गांवों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। नगर पंचायत बनने के बाद आबादी और लोड बढ़ने से गांव और कस्बा दोनों क्षेत्रों में फाल्ट, ट्रिपिंग और घंटों कटौती की समस्या बढ़ गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें