फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समर्थ यूपी के लिए मांगे गए सुझाव

Tue, 09 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बैठक करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 अभियान के लिए शासन की तरफ से नामित सेवानिवृत प्रबुद्धजनों की पांच सदस्यीय टीम के साथ सोमवार को डीएम ने सीडीओ व जिले के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के लिए सुझाव मांगे गए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले का तीव्र विकास हो, इसमें क्या-क्या संभावनाएं हैं। इस पर विधिवत चर्चा लोगों को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में केला उत्पादन होने के साथ चार चीनी मिल चालू हैं। सात चीनी मिले बंद हैं।
इंडस्ट्री के क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में जिला आगे बढ़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पांच स्टार होटल/शॉप का निर्माण, पर्यटक को आकर्षित करने वाले विभिन्न कार्यों, कुशीनगर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल/ डोमेस्टिक उड़ान के लिए अब सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। अब रात में भी जहाज की लैंडिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

साल के अंत तक दो इंटरनेशनल उड़ानें और दो डोमेस्टिक उड़ान का शुरू हो जाएंगी। इसी प्रकार पडरौना चीनी मिल चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक को संबंधित करते हुए शासन की तरफ से नामित रामजी लाल, आरके तिवारी और एसएन सिंह ने जिले के लोगों से अपने सुझाव स्कैनर/पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in/ के माध्यम से देने की अपील की। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, डीडीओ अरुण कुमार पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें