फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को किया 35.13 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
22 से 27 मार्च के बीच की गई गन्ने की पेराई का है यह भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर होली से पहले जिले की चीनी मिलों ने 22 से 27 मार्च तक का 35 करोड़ 13 लाख 67 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। इस संबंध में ‘अमर उजाला’ ने 22 मार्च के अपने अंक में गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या को ‘2.81 अरब बकाया लगा बंद हो गईं चीनी मिलें’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
जनपद की चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2020-21 में कुल 215.31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। ढाढ़ा चीनी मिल ने 62.26, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल ने 63.53, कप्तानगंज ने 27.76, सेवरही ने 43.45 और खड्डा चीनी मिल ने 18.31 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की है। इसके एवज में पांचों चीनी मिलों को कुल 68504.63 लाख (छह अरब पचासी करोड़ चार लाख तिरसठ हजार) रुपये की देनदारी है। इसमें 21 मार्च तक पांचों चीनी मिलों ने 38839.73 लाख (तीन अरब अठासी करोड़ उनतालीस लाख तिहत्तर हजार) रुपये का भुगतान किया था। 28127.76 लाख रुपये भुगतान बाकी था। होली और लगन करीब होने के कारण किसानों की समक्ष उत्पन्न आर्थिक दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला द्वारा इस समस्या को उठाए जाने के बाद इसे शासन ने गंभीरता से लिया और त्वरित भुगतान के लिए चीनी मिलों को निर्देशित किया। नतीजतन शनिवार को पांचों चीनी मिलों ने 22 से 27 मार्च तक का 35 करोड़ 13 लाख 67 हजार रुपये भुगतान कर दिया। अब चीनी मिलों पर 26151.23 लाख (दो अरब एकसठ करोड़ 51 लाख 23 हजार रुपये अवशेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
चीनी मिलों की तरफ से किया गया भुगतान (धनराशि लाख में)-
ढाढ़ा- 1467.09
रामकोला- 1122.00
कप्तानगंज- 129.13
सेवरही- 288.94
खड्डा- 506.51
योग- 3513.67
00000
होली को देखते हुए शासन और गन्ना आयुक्त की तरफ से चीनी मिलों पर दबाव बनाया गया, जिससे पांचों चीनी मिलों ने 22 से 27 मार्च तक का 35 करोड़ 13 लाख 67 हजार रुपये भुगतान कर दिया है। इस तरह कुल देय धनराशि में 62 प्रतिशत भुगतान करा दिया गया है। अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भी प्रयास जारी है।
वेद प्रकाश सिंह,
जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें