फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को चपेट में लेकर पलटी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार समेेत 21 लोग घायल, दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही थी प्राइवेट बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही लक्जरी बस शुक्रवार को तरयासुजान थानाक्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार में एक साइकिल सवार को चपेट में लेने के बाद अनियंत्रित हो गई। करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर बस सड़क पर पलट गई। घायल साइकिल सवार को सीएचसी तमकुही लाया गया। वहीं बस पलटने से 20 यात्रियों को हल्की चोर्टें आइं। एनएचएआई, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से बिहार भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही लक्जरी बस लतवा चट्टी बाजार में पहुंची तो फोरलेन क्रासिंग पार करते समय गोड़इता श्रीराम गांव निवासी साइकिल सवार प्रयाग गोंड़ (16) बस की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। लतवा चट्टी बाजार से लगभग 500 मीटर दूर जाकर बस फोरलेन पर पलट गई। मौके पर चीख पुुकार मच गई। बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि बस के चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। यात्रियों को हल्की चोट लगी थी, जिन्हें दूसरे साधनों से बिहार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें