उजारनाथ। क्षेत्र में महुअवा सर्किल के बसंतपुर गांव में शुक्रवार को “तकनीकी व वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती, लाभ व उत्पादन को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक व तकनीकी से गन्ने की खेती कर पैदावार बढ़ाने के लिए जानकारी साझा की गई।
गन्ना प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार तोमर ने कहा कि गन्ने की बुआई, सिंचाई, निराई-गुड़ाई तथा कीट प्रबंधन में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करें तो उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी भी आएगी। पिछले कुछ वर्षों में तकनीक अपनाकर किसानों ने अधिक पैदावार हासिल किए हैं। उन्होंने गन्ने में लगने वाले टॉप बोरर कीट के रोकथाम सहित बेहतर उपज के लिए किए जाने वाले नए प्रयोगों को बताया। सहायक गन्ना विकास अधिकारी अब्दुल कलाम ने ट्राइकोडर्मा के प्रयोग और उससे होने वाले लाभों को बताया। जैविक खादों के प्रयोग, रोग नियंत्रण व बायो कंपोस्ट खाद के प्रयोग की जानकारी दी गई।
इस मौके पर गोविंद कुशवाहा, जितेंद्र राय, परमहंस यादव, महेश सिंह, जनार्दन शर्मा, नसरुल्लाह, सफी अहमद, सुभाष यादव, उमा कुशवाहा, इंद्रासन गुप्ता, रामजीत यादव आदि मौजूद रहे।