फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से सूख रही गन्ने की फसल
विज्ञापन

लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। खेतों में जलभराव से किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है। इसकी वजह लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध नहीं होना है। प्रभावित किसानों ने जलनिकासी का प्रबंध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पिपरा कनक, पटहेरवा, महुअवा, मंगुरीपट्टी सहित अन्य गांवों में किसानों ने गन्ने की खेती की है। इनमें जिन किसानों के खेत निचले हिस्से में हैं, वहां जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने और लगातार बारिश के चलते पानी भर गया है, जिससे गन्ने की फसल सूख रही है। किसान कन्हैया पांडेय का कहना है कि लगातार बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। किसान पाले खान का कहना है कि लगातार हुई बारिश फसल के लिए अभिशाप बन गई है। गन्ने की फसल सूख रही है पूंजी भी बर्बाद होने का अंदेशा है। आलमगीर खान बताते हैं कि लागत निकालना मुश्किल है। क्योंकि खेतों से पानी निकल नहीं रहा है, जिससे फसल सूखती जा रही है। इस संबंध में डीसीओ वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि खेतों से जलनिकासी का प्रबंध कराया जा रहा है। पानी निकल जाने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें