फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुबोध हत्याकांड चार आरोपी पकड़े गए

Thu, 30 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में डीजे पर डांस के दौरान सुबोध गुप्ता की पीटकर हत्या के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सरैया महंथ पट्टी गांव निवासी संतोष प्रजापति का तिलक रविवार की रात था। डीजे पर डांस के दौरान देर रात को युवकों से विवाद हो गया और गांव के रहने वाले सुबोध गुप्ता की पिटाई कर युवकों ने हत्या कर दी। चौराखास पुलिस की शुरू से लेकर अभी तक भूमिका सवालों के घेरे में रही। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी संदीप प्रजापति को और इसके पिता और भाई को गिरफ्तार करने का दावा किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार होने का दावा किया। बुधवार को पुलिस कार्रवाई में बदलाव करते हुए मंदीप उर्फ मंजीत प्रजापति, देवव्रत प्रजापति, सत्यव्रत उर्फ भीम प्रजापति, महेश प्रजापति को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें