धनघटा तहसील में धरना देते अधिवक्ता
धनघटा। उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में स्थापित न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को धरना दिया। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्यालय स्थापित नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरना पर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 से तहसील में उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की बात कहीं गई थी, लेकिन अब तक यहां उप निबंधक कार्यालय स्थापित नहीं हो सका है, जिससे अधिवक्ताओं को तहसील से दूर जाकर परेशान होना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी लड़ाई तक तक जारी रहेगी जब तक उप निबंधक कार्यालय परिसर में स्थापित नहीं कर दिया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के लोग अविलंब कार्रवाई नहीं करते हैं, तो धरना-प्रदर्शन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में लाल शरण सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, श्रवण सिंह, दिलीप राय, पीयूष शुक्ला ,बालकृष्ण चतुर्वेदी, महेंद्र प्रताप, हनुमान प्रसाद चौधरी, दिग्विजय चौहान, शिवनारायण आदि शामिल रहे।