फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को किताब के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

पडरौना ( कुशीनगर)। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को किताब के लिए अभी कुछ सप्ताह और इंतजार करना होगा। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए मांग के अनुसार आधी किताबें आ गई हैं। लेकिन, अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए अभी तक कोई पुस्तक नहीं आई है।
जिले में संविलयन समेत कुल 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। जिले के मांटेसरी स्कूलों को टक्कर देने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों के दस-दस परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई। इस समय जिले में कुल 140 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है, जिसमें करीब 20 हजार विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करते हैं। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को भी परिषदीय विद्यालय में हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की तरह सरकार की तरफ से नि:शुल्क पुस्तकें, ड्रेस, बैग आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो इन विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र शुरू होने पर अप्रैल से ही पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते पुस्तकें उपलब्ध कराने में देरी हुई हैं। जून के अंतिम सप्ताह में जिले के हिंदी माध्यम से संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों की किताबें तो जिले को प्राप्त हो गई हैं। प्राप्त पुस्तकों का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही टेंडर कर इन पुस्तकों को संबंधित स्कूलों तक पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को 76162 पुस्तकें और 55028 कार्य पुस्तिकाएं सरकार की तरफ से दी जानी हैं। इन पुस्तकों के लिए छात्र-छात्राओं को कुछ सप्ताह और प्रतीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों के लिए हिंदी माध्यम की अधिकांश किताबें आ गई हैं। शेष किताबें भी इस सप्ताह के अंत तक जिले को प्राप्त हो जाएंगी। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की किताबें भी अगले सप्ताह में जिले में उपलब्ध हो जाएंगी। जिले को प्राप्त किताबों का सत्यापन कर संबंधित विद्यालयों में भेज दिया जाएगा।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में इन किताबों से होती है पढ़ाई
हिन्दी की कलरव
अंग्रेजी की रैनबो
गणित की गिनतारा
विज्ञान की हमारा परिवेश
संस्कृत की पीयूषम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें