फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नशा मुक्ति और बाल अधिकार के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Wed, 12 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को नगरपालिका कुशीनगर के सिसवा-महंथ स्थित जीवन दीप सीनियर सेकंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण, बाल अधिकार समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजीव कुमार त्यागी के आदेश और प्राधिकरण के सचिव भुवन के निर्देश पर आयोजित शिविर में पीएलवी जय प्रकाश, अनिल चौहान और दिनेश यादव ने विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्प्रभाव, बाल संरक्षण, बेटी बचाओ अभियान और एसिड अटैक से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। पीएलवी ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कानून के प्रति भी जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने बाल अपराध से बचाव, शिक्षा, स्वच्छता और नशे से दूर रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित विभाग अथवा पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक जेपी यादव, सतेंद्र मिश्रा, गणेश सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें