फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी ने छात्र व छात्राओं को पुलिस कार्यालय पर पुलिस की कार्यशैली के विषय में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक किया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर, विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज, किसान पीजी कॉलेज हाटा से आये छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यालय कुशीनगर में पुलिस और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस कार्यालय की अन्य शाखाओं का भ्रमण कराकर पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, सहायक नोडल अधिकारी निरीक्षक रामचन्द्र राम आदि उपस्थित रहे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने छात्रों को अपराध स्थल पर साक्ष्य संरक्षण, फिंगरप्रिंट विश्लेषण, डीएनए जांच, और अन्य वैज्ञानिक विधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों को क्राइम सीन सिमुलेशन के माध्यम से व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें