खड्डा। क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी बारिश के दौरान भुजौली बुजुर्ग में एक घर की दीवार गिर गई। इससे उसमें सो रहे 50 वर्षीय शिक्षक सैयद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें कोटवा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गांव के पूरब टोला निवासी सैयद अली घर में सो रहे थे। वे कोहरगड्डी गांव में संचालित एक मदरसे में बतौर शिक्षक तैनात हैं।