फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 29 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बड़हरागंज स्थित एसबीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने रॉकेट,फाइटर प्लेन, हाइड्रोलिक डैम, लंग्स, सोलर सिस्टम और चंद्रयान 3 के फंक्शनल मॉडल को बनाकर प्रस्तुत किया। इन सभी मॉडलों को फंक्शनल करके दिखाकर प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


रॉकेट को अजय कुशवाहा और अर्जुन कुशवाहा, फाइटर प्लेन को अर्जुन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, आर्यन कुशवाहा,अनुष्का कुशवाहा, आंचल गुप्ता और वैदेही शर्मा, हाइड्रोलिक डैम को, शशि अली, शेषमणि चौधरी, आर्यन राज,दिव्यांशु विश्वकर्मा, अंजलि खरवार, अफ़रीना खातून, स्वेक्षा शुक्ला, सादाफ आफरीन, राजू यादव, लंग्स को साहिब खान, मुस्कान राय,निधि कुमारी, हाइड्रोलिक ब्रिज को अंकित कुमार गौड़, अभिषेक कुशवाहा, निहाल गुप्ता, सोलर सिस्टम को अनन्या कुशवाहा, अभय कुशवाहा, और चंद्रयान 3 अमन कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा,आदित्य कुमार गोड़, चंचल कुशवाहा और आदर्श शर्मा ने बनाकर प्रस्तुत किया।



प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डीसी एबीएसए सत्येंद्र कुमार मौर्य, एसबीडी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध निदेशक एन पी कुशवाहा ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसबीडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के द्वारा आगंतुक अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


दीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि इन्हीं बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा के सहारे भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें। प्रबंध निदेशक एन पी कुशवाहा ने सभी कक्षा छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत अभिनंदन एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के चेयरमैन शशि भूषण कुशवाहा ने किया। जब के संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता इब्राहिम अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार चौबे,प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल, हिंदी शिक्षक आर के भट्ट, शिक्षक प्रमोद कुमार भारती, सत्यम खरवार, प्रशांत त्रिपाठी,रतन,अमित कुमार रंजन,स्काउट गाइड के पडरौना ब्लॉक के काउंसलर मोहम्मद रईस अंसारी, सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें