फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नियुक्ति और पदोन्नति की जांच के लिए शासन ने दिया आदेश

Wed, 28 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर काॅलेज लक्ष्मीगंज के प्रधानाचार्य की नियुक्ति और सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद हुई पदोन्नति की जांच होगी। इसके लिए अनु सचिव उप्र शासन ने पत्र जारी किया है। इसकी जांच शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज करेंगे।
विज्ञापन

हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर कालेज लक्ष्मीगंज में तैनात प्रवक्ता अवधेश कुमार पांडेय विद्यालय में बतौर प्रधानाचार्य कार्यभार देखते हैं। इस विद्यालय में तैनात प्रवक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने उनकी नियुक्त और पदोन्नति के संबंध में अनियमितता की शासन से शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रयागराज को जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। जांच में सहयोग किया जा रहा है। उनपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें