कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को छात्रों ने कॉलेज गेट से लेकर परिसर के भीतर जगह-जगह विरोधी पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टरों पर साफ शब्दों में लिखा था यूजीसी लागू नहीं होने देंगे।
कॉलेज गेट पर पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही छात्रों की भीड़ जुटने लगी और पूरे परिसर में यूजीसी को लेकर चर्चा तेज हो गई। छात्रों का कहना है कि नई यूजीसी व्यवस्था से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और इसका सीधा नुकसान गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को झेलना पड़ेगा। इस संबंध में प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि किसी छात्र या संगठन ने कोई ज्ञापन या सूचना नहीं दिया गया है।