फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Oct 2016 10:30 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। किसान पीजी कॉलेज सेवरही के छात्रों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर पर्चा दाखिल हो जाने के बाद चुनाव न कराने को मनमानी करार देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज सेवरही में चल रही छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया को मंगलवार को स्थगित कर दिया गया था। कॉलेज प्रशासन का कहना था कि चुनाव लड़ने वाले छात्रनेताओं की कक्षा में उपस्थिति लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप नहीं है। इस मामले को लेकर बुधवार को डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। नामांकन के बाद अब मनमानी करते हुए चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। छात्रों ने डीएम से छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर चुनाव नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। 
इस दौरान हिमांशु जायसवाल, विकास कुमार यादव, अभिषेक कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, राज वर्मा, प्रियंका गुप्त, चंदन शर्मा, हरेंद्र भारती आदि छात्र मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें