फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एम्स के ‘एनाटॉमिका -2026’ में चमके कुशीनगर के छात्रव

Sat, 18 Apr 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रमाण-पत्र के साथ उत्कृष्ट प्रतिभागी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। एम्स गोरखपुर के एनाटॉमी विभाग की ओर से आयोजित “एनाटॉमिका 2026” प्रतियोगिता में ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने न सिर्फ स्थान हासिल किया, बल्कि संस्थान का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन


डिजिटल एनाटॉमी ई-चार्ट प्रतियोगिता में दिव्यांश सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं योगा प्रतियोगिता में गौरांगी त्रिपाठी और प्रांजल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल कर सराहना बटोरी।

अन्य प्रतियोगिताओं डिसेक्शन प्रतियोगिता में आदर्श यादव और आर्यन सिंह को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रांजल सिंह, स्पर्श माहेश्वरी और उज्ज्वल मौर्य को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा कई छात्रों को कंसोलेशन सर्टिफिकेट भी दिए गए। 16 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों की रचनात्मकता, ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी कुशीनगर के प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश झा समेत अन्य अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें