फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में परिषदीय बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में पकड़ी बांगर की टीम विजेता, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और सेपक टकरा में भी खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा
पडरौना। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और सेपक टकरा सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए अनिल कुमार सिंह और उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय पकड़ी बांगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सेपक टकरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन की टीम विजेता रही। हॉकी में संविलियन विद्यालय रविंद्र नगर धूस, वॉलीबॉल में उच्च प्राथमिक विद्यालय बतरौली बाजार और फुटबॉल में उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, दुदही की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। फुटबॉल में उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

समापन पर मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में मदन यादव, पवन कुमार, अमिताभ त्रिपाठी और प्रमिला देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र राय, बीईओ रजनीश कुमार द्विवेदी, भानुप्रताप, विकास श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, मनौवर आलम, सूरज कुमार, कुमकुम ठाकुर, भास्कर प्रताप नारायण सिंह और अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें