फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार नवंबर को होगा जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में चार नवंबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसमें जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, माध्यमिक, संस्कृत माध्यमिक और सीबीएसई व आईसीएसई विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी डायट प्राचार्य दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर और 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के सीनियर विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थी विज्ञान से जुड़े निर्धारित विषयों पर स्थानीय समस्याओं का चयन कर वैज्ञानिक विधि से प्रोजेक्ट तैयार कर उसे मॉडल, पोस्टर तथा चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, शोधपरक दृष्टिकोण और रचनात्मक क्षमता का विकास करना है।
जिन विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है, उनका रजिस्ट्रेशन और प्रोजेक्ट सारांश अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करा लें। किसी भी विद्यार्थी का विवरण अपलोड न होने पर प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट फाइल की दो प्रतियां, लॉगबुक की दो प्रतियां तथा चार्ट पोस्टर साथ लाना होगा। विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित अध्यापकों की टीम बनाकर पंजीकृत विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कराने के बाद चयनित प्रतिभागियों की सूची जिला समन्वयक राम प्रकाश पांडेय को व्हाट्सएप नंबर 9415827444 पर भेजेंगे। इस व्हाट्सएप नंबर पर प्रोजेक्ट मूल्यांकन समेत अन्य जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें