सुकरौली। पीलिया से पीड़ित कक्षा आठ की 15 वर्षीय छात्रा की रविवार दोपहर मौत हो गई। वह नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी में पढ़ती थी। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कस्बे के बुद्धनगर उपासपुर निवासी गब्बूलाल यादव की बेटी रोशनी करीब दो महीने से पीलिया से पीड़ित थी। परिजनों ने बताया कि शुरुआत में उसका दो दिन तक सीएचसी देवतहा में इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे एम्स गोरखपुर ले जाया गया। वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। रोशनी का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। परिजन उसे बृहस्पतिवार को घर लेकर आए थे। रविवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। संवाद