तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में रविवार को छात्रा को बहला फुसलाकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि छात्रा रविवार सुबह घर से गुरवलिया निकली थी।
करीब 11 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा बाजार स्थित युवक के घर में है। परिजन वहां पहुंचे और छात्रा को सुरक्षित घर ले आए। पुलिस को दी तहरीर में भाई ने बताया है कि बहन की खोजबीन करते हुए जब वह घर से निकला तो एक दुकान के सामने उसकी साइकिल दिखी।