फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांसद विजय कुमार दुबे एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश, 2009 के केस में सुनवाई पूरी- फैसला सुरक्षित

Sun, 19 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सुनवाई के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे अपने अधिवक्ता अशोक सिंह के साथ अदालत में उपस्थित हुए और अपना पक्ष रखा। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया।कोर्ट में पेशी के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने मीडिया से बातचीत में न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें तथ्यों के आधार पर न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते सांसद विजय कुमार दूबे।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 साल पूर्व गन्ना मूल्य भुगतान आंदोलन से जुड़े मामले में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब अगली तिथि पर इस मामले में निर्णय सुनाया जाएगा।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे अपने अधिवक्ता अशोक सिंह के साथ अदालत में उपस्थित हुए और अपना पक्ष रखा। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया।

कोर्ट में पेशी के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने मीडिया से बातचीत में न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें तथ्यों के आधार पर न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। सांसद के अधिवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि अदालत के समक्ष सभी आवश्यक तथ्य और कानूनी पक्ष रखे गए हैं।
विज्ञापन

सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है, जिसे अगली तारीख पर सुनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 2009 में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर हुए आंदोलन से जुड़ा है।

आंदोलन के दौरान खड्डा और रामकोला थाना क्षेत्रों में प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद सांसद विजय कुमार दुबे सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब इस बहुचर्चित मामले में अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें