फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा गायब, मां ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 04 Feb 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को कसया पुलिस को तहरीर सौंपकर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के गायब होने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी गांव में ही संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के अनुसार सोमवार को उसकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन करीब तीन बजे विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा बच्ची का स्कूल बैग घर भिजवा दिया गया, जबकि बेटी स्वयं घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।
घटना से घबराए परिजनों ने अगले दिन कसया थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की। इस संबंध में कसया एसओ कसया अभिनव मिश्रा ने बताया मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें