फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। स्कूल से पढ़कर घर जा रही छात्रा ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक शव को रोके रखा। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया निवासी सत्तन चौहान की सबसे बड़ी पुत्री 16 वर्षीय प्रेमलता कसया थाना क्षेत्र के सपहां स्थित एमडी इंटरमीडिएट कॉलेज में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। छुट्टी के बाद वह अपने घर आ रही थी। डिस्ट्रिक्ट मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल रुदवलिया से लगभग 20 मीटर दक्षिण रुदवलिया-महुअवा मार्ग पर सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन व स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। ग्रामीण शव को पीएम हाउस जाने से रोकने लगे। पुलिस ने परिजनों को मनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ तुर्कपट्टी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें