फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॉलेज के गेट पर छात्र से मारपीट

Tue, 20 Jan 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज के गेट पर सोमवार को मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई। बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र सन्नी गुप्ता कॉलेज गेट से बाहर निकल रहा था। आरोप है कि गेट से सटे ऑनलाइन कार्य करने वाले कुछ दुकानदारों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र सन्नी गुप्ता ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। छात्र का कहना है कि कॉलेज गेट के आसपास अवैध रूप से दुकानें लगाई गई हैं, जहां दुकानदार अक्सर छात्रों को परेशान करते हैं।
शिकायत पर कॉलेज प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम से मिलकर औपचारिक शिकायत करने की बात कही है। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि कॉलेज परिसर और उसके आसपास छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में प्रभारी चौकी कुशीनगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में रोष का माहौल है और वे कॉलेज गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध दुकानों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें