फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों पर जलाई गई पराली, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जगहों पर जलाई गई पराली, दर्ज होगा केस
विज्ञापन

कप्तानगंज। बढ़ते प्रदूषण व सरकार की सख्ती के बावजूद किसान अपने खेतों में पराली जला रहे हैं। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में तीन किसानों के खेत में पराली जलाने का मामला सामने आया है। लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम ने तीनों किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराने व जुर्माना वसूल करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक लगी है। ऐसे मामलों की निगरानी सेटेलाइट से हो रही है। इसके बावजूद किसान पराली जला रहे हैं। एसडीएम देश दीपक सिंह और तहसीलदार अहमद फरीद खान ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के तीन किसानों के खेत में पराली जलाने की पुष्टि हुई है। लेखपाल ने ग्राम सभा भटगांव के किसा चौथी व सावित्री तथा ग्राम सभा कोटवा के शर्मा यादव के खिलाफ पराली जलाने को लेकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में संबंधित किसानों के खिलाफ केस दर्ज करने के अलावा जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें