फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बस की भिड़ंत में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बस की भिड़ंत में दो घायल
विज्ञापन

कुबेरस्थान। क्षेत्र के परसौनी गांव के पास पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर शुक्रवार को करीब एक बजे एक प्राइवेट बस और कार में भिड़ंत हो गई। कार सवार मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी कुबेरनाथ भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला गोपालगंज के भितभेरवां निवासी अभय वर्मा (35) शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे हरका हनुमंतगिरी निवासी अपनी बहन के घर से कार लेकर भांजे निखिल (7) के साथ घर लौट रहे थे। अभी परसौनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि तुर्कपट्टी की तरह से आ रही अनियंत्रित बस से भिड़ंत हो गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार चला रहे अभय वर्मा और भांजा निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कुबेरस्थान थाने के एसआई अजीत कुमार यादव ने घायल मामा भांजे को कुबेरस्थान सीएचसी भेजा। जहां निखिल का इलाज चल रहा है। अभय वर्मा की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में शामिल बस और कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें