कसया। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को पुलिस मित्रों और आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस मित्रों को परिचय पत्र वितरण किया गया। एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर कुशीनगर में आयोजित होने वाले पारंपरिक डोल मेला को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और डोल मेले के आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जनपद वासियों को पुलिस मित्र के रूप में शामिल किया गया है।
पुलिस मित्र पुलिस बल के साथ मिलकर कार्य करेंगे, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। पुलिस मित्रों का चयन उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर किया गया है। कसया एसएचओ अमित शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजेंगे, डीजे का आवाज तेज नहीं बजना चाहिए। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार राय, हाईवे चौकी प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।