फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र गोरखपुर) शिखर ओझा ने बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर स्कूल वाहनों की स्थिति की समीक्षा की। बिना परमिट और मानक विहीन वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन स्कूल वाहनों का परमिट नहीं है, उन्हें तत्काल परमिट दिलाया जाए, अन्यथा ऐसे वाहनों को निरुद्ध कर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिले में 203 स्कूल वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है। वहीं 168 स्कूल वाहनों का फिटनेस एवं पीयूसी भी समाप्त पाया गया। इसके संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।
उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि स्कूल वाहनों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा में यह भी सामने आया कि यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर जनपद के 1672 वाहन पंजीकृत हैं। उनमें 250 वाहनों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक ऑनबोर्ड नहीं किया गया है। सभी विद्यालयों को जल्द से जल्द वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ मो. अजीम ने बताया कि ब्लॉकवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर 1316 वाहनों का निरीक्षण कराया गया। इसमें 681 वाहनों में परमिट, फिटनेस सहित अन्य कमियां पाई गईं। संबंधित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को डाक, ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस भेजकर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने सभी वाहनों की कमियां दूर करने के लिए 15 मई तक की समय-सीमा तय की है। इसके बाद पुनः निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
उप परिवहन आयुक्त ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूल वाहनों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी कार्य करते पाए गए तथा कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय में मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें