फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरीबों का उत्पीड़न बंद करें अफसर’

Wed, 10 Jan 2018 11:45 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला।  कुश्‍ाीनगर के नगर स्थित एक जमीन से अतिक्रमण हटवाने के दौरान अल्पसंख्यक महिला का घर उजाड़ने के मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे थे। पूर्व मंत्री ने प्रशासन की कार्रवाई को गरीबों का उत्पीड़न करार देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। मंत्री ने घर उजाड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


रामकोला नगर में एक सरकारी जमीन से एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने कब्जा हटवाया था। इस दौरान जाहिदा खातुन का मकान भी तोड़ा गया था। इसकी जानकारी होने पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह बुधवार को जाहिदा के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 या उससे पहले का कोई घर अगर सार्वजनिक जमीन में है तो भी उसे तोड़ा नहीं जा सकता। घर उजाड़ने से पहले इसकी सूचना देना भी जरूरी है परंतु कप्तानगंज एसडीएम ने नियम व नैतिकता को किनारे रखकर कुछ लोगों के दबाव में एक गरीब का घर उजाड़ दिया है।
वरिष्ठ अफसरों ने अगर इस मनमानी पर रोक नहीं लगाई तो 22 तारीख को तहसील परिसर में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश्वर गोविंद राव,जयप्रकाश सिह, दिलसाद आलम,धनश्याम यादव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें