सौतेली मां ने बालक को दिया करंट का झटका
खड्डा रेलवे स्टेशन पर मिली एक महिला ने बालक को पुलिस के पास पहुंचाया
चाइल्ड लाइन से संपर्क साधकर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा/ कुशीनगर। पिता की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के लिए महराजगंज में सौतेली मां और चाचा ने दस वर्षीय बालक को करंट का झटका दिया। गुहार के बाद भी किसी ने मदद नहीं की। मजबूर होकर बालक घर से निकल पड़ा। सोमवार शाम खड्डा स्टेशन पर उसकी हालत देख रंजना उसे घर ले गई। मंगलवार सुबह पुलिस से मुलाकात कराई तो पूछताछ में बालक ने अपनी दर्द भरी दास्तां बयां कर दी। पुलिस ने चाइल्ड लाइन से संपर्क साधकर मामले की जांच शुरू कर दी।
महराजगंज निवासी दस वर्षीय बालक सोमवार देर शाम खड्डा रेलवे स्टेशन पर रोते-बिलखते खड्डा की रंजना को मिला। महिला बालक की दशा देखकर घर र्ले आई। मंगलवार सुबह पड़ोस की दुकान पर चाय पीने पहुंचे एसआई राजेश कुमार, एसआई जीतबहादुर यादव को मामले की जानकारी दी। एसआई राजेश कुमार ने बालक से पूछताछ की उसने बताया कि उसकी मां की मौत कई साल पहले हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी मां से तीन बेटी पैदा हुई। चार साल पहले पिता चल बसे। अब संपत्ति की लालच में सौतेली मां ने उस पर ऊपर जुल्म ढा रही है। वह घर से भाग गोरखपुर पहुंचा और एक होटल में काम करने लगा। वहां काम कराने के बाद पैसा दिए बिना उसे भगा दिया गया। वह घर पहुंचा तो सौतेली मां और चाचा ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बालक का आरोप है कि तीन दिन पूर्व सौतेली मां और चाचा ने उसे करंट का झटका दिया और बुरी तरह मारा पीटा। आरोप है कि सौतेली मां-चाचा उसकी हत्या करके उसके हिस्से की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। जब आसपास के लोगों ने मदद नहीं की तो वह सोमवार को घर छोड़कर निकल गया। बालक के आरोपों में सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद पता चलेगा। वहीं जिसने भी उसकी दर्द भरी कहानी सुनी वह आपने आंसू नहीं रोक सका। एसआई राजेश ने बताया कि बालक अपने घर जाने को तैयार नहीं है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए चाइल्ड लाइन से संपर्क किया गया है। वैसे अभी बालक पुलिस की सुरक्षा में है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------------------------------------
संपत्ति की लालच में सौतेली मां और चाचा ने बालक को दिया करंट का झटका
- खड्डा रेलवे स्टेशन पर रंजना नामक महिला को मिला बालक
- महिला ने पुलिस से बालक को मिलाया तो पूछताछ में सामने आया प्रकरण
- पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाईन से साधा संपर्क,शुरु की जांच पड़ताल
खड्डा/ कुशीनगर। पिता की मौत के बाद संपत्ति हड़पने की लालच में सौतेली मां और चाचा ने मिल कर महराजगंज के एक दस वर्षीय बालक को करंट का झटका दिया।बालक ने मदद की गुुहार लगाई ,लेकिन कोई आगे नहीं आया। मजबूूर होकरबालक घर से निकल पडा और खड्डा रेलवे स्टेशन पर एक महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने बालक की पुलिस से मुलाकात कराई तो पूछताछ में उसकी दर्द भरी कहानी सामने आई। पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क साधा है और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी।
महराजगंज शहर का रहने वाला एक दस वर्षीय बालक सोमवार की देर शाम को खड्डा रेलवे स्टेशन पर रोते - बिलखते हाल में खड्डा की रहने वाली रंजना नामक महिला को मिला। महिला उसकी दशा पर तरस खाकर उसे अपने घर ले गई। मंगलवार को पडोस में दुकान पर चाय पीने पहुंचे एसआई राजेश कुमार , एसआई जीतबहादुर यादव को मामले की जानकारी दी। एसआई राजेश कुमार ने बालक से पूछताछ की उसने बताया कि उसकी मां की मौत कई साल पहले हो गई थी। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी मां से तीन बेटी पैदा हुई। करीब चार साल पहले पिता की भी मौत हो गई। उसके बाद संपत्ति की लालच में सौतेली मां ने उसके ऊपर जुल्म शुरू कर दिया। वह घर से भाग गोरखपुर पहुंचा और एक होटल में काम करने लगा, लेकिन वहां भी काम कराने के बाद पैसा न देकर उसे भगा दिया गया। उसके बाद वह घर पहुंचा तो सौतेली मां और चाचा ने उसकी प्रताडना शुरु कर दिया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व उसकी सौतेली मां और चाचा ने मिलकर उसे करंट का झटका दिया और बुरी तरह मारा पीटा। बालक का आरोप है कि सौतेली मां और चाचा उसकी हत्या करके उसके हिस्से की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। प्रताड़ना से बचने के लिए आस-पास के लोगों से मदद से गुहार लगाई,लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। मजबूर होकर वह सोमवार को घर छोड़ कर निकल गया। उसकी मुलाकात खड्डा रेलवे स्टेशन से रंजना आंटी से हुई। बालक के आरोपों में सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा,लेकिन जिन लोगों ने उसकी दर्द भरी कहानी सुनी,उसने दांतों तले अंगुली दबा लिया। एसआई राजेश ने बताया कि बालक अपने घर जाने को तैयार नहीं है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क किया गया है। वैसे अभी बालक पुलिस की सुरक्षा में है। इस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।