फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 24 घायल

विज्ञापन
एनएच 727 पर धरनीपट्टी गांव के पास यात्रियों से भरी बस से सामने से भिड़ गई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 24 घायल
विज्ञापन

छह घायल हुए जिला अस्पताल रेफर, एक ही हालत गंभीर
बस चालक हिरासत में, एक घंटे तक आवागमन बाधित
खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र के एनएच-727 पर धरनीपट्टी गांव के पास मंगलवार को प्राइवेट बस और ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलोें को सीएचसी तुर्कहा भेजवाया। वहां से डॉक्टरों ने छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पनियहवा से पडरौना जा रही प्राइवेट बस में बिहार और आसपास के यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। धरनीपट्टी के पास सामने से ईट, सीमेंट, छड़ लदी ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक समेत ट्राली पर सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि बस में सवार 22 से अधिक यात्री तेज झटके से गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे और बस से यात्रियों को बाहर निकाला। इसके चलते एक घंटे आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही हनुमानगंज पुलिस पहुंची और बचाव में जुट गई। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी तुर्कहा भेजवाया। तुर्कहा सीएचसी में किशन महतो (39), रविंद्र (20), मदन गुप्ता (40) तथा कोटवा प्राथमिक अस्पताल में भर्ती हंसराज (27), तेज कुमार (45), गैरूनेसा (50) को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा मामूली रूप से घायल 20 लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि संयोग ठीक था कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जेसीबी की मदद से बस व ट्रैक्टर को हटाकर मार्ग खाली कराया गया। एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें