फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे बीएलओ के तबादलों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के तबादलों पर रोक रहेगी। 17 नवंबर से चार जनवरी तक निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना उनका स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत 17 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा, जबकि चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत पुनरीक्षण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और बीएलओ का निर्धारित अवधि में आयोग की पूर्व अनुमति के बिना स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिले के सभी उप जिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें