फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेले के समापन पर हुई कुश्ती, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस मौके पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुशीनगर के अलावा देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, बिहार और बनारस के 35 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

प्रतियोगिता में देवतहां के अली हुसैन पहलवान और खजनी के मुलायम के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद हुए मुकाबले में बगहा के अखिलेश ने मठिया के सागर को पटखनी दी। वहीं, पडरौना के मंजेश ने संतकबीरनगर के ब्रह्मानंद को हराया।

अंत में ग्राम प्रधान प्रशासक संतोष मणि त्रिपाठी और आयोजक डॉ. प्रभुनाथ कुशवाहा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन सोनूमणि त्रिपाठी और रुदल जायसवाल ने किया। इस दौरान बलवंत यादव, गोलू, डिंपल और फूलबदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें