फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच लाख की लागत से बनीं भगवान सूर्य और छठ मैया की प्रतिमाएं

Tue, 28 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में छठ घाट पर सजी छठ मईया की पंडाल।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कप्तानगंज। जिले में सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। कप्तानगंज के रामजानकी घाट पर इस बार पांच लाख रुपये से अधिक की लागत से बना भव्य पंडाल और भगवान सूर्य व छठ मैया की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां पहलगाम आतंकी हमले की झांकी भी प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन

अम्बे युवा समिति पिछले 19 वर्षों से यहां छठ प्रतिमाएं स्थापित कर रही है। इस वर्ष भी समिति ने छठ पूजा के लिए मां छठ और भगवान सूर्य की भव्य मूर्ति के साथ पंडाल का निर्माण कराया है। पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगवान तिरुपति बालाजी की प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों को लुभा रही है। पंडाल के भीतर घोड़े पर सवार भगवान सूर्य और छठ मैया की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनके साथ भगवान कार्तिकेय और गणेश की प्रतिमाएं भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें