फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थानाध्यक्ष पर धमकी और उत्पीड़न का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। दोघरा के ओमप्रकाश पांडेय ने आईजीआरएस पोर्टल पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष पर भूमि विवाद में पक्षपात, धमकी और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की है। शिकायत की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कॉल डिटेल निकलवाने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में ‎ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पटीदार से भूमि का विवाद है। चकबंदी न्यायालय में मामला विचाराधीन है। आरोप लगाया कि विपक्षी की ओर से आईजीआरएस के माध्यम से नियम विरुद्ध आख्या तैयार कराई गई और उसी के आधार पर पुलिस उनकी जोत की जमीन पर विपक्षी को कब्जा दिलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने उनके 68 वर्षीय बीमार पिता को कई बार थाने बुलाकर जमीन छोड़ने का दबाव बनाया। 18 जून को फोन पर खेत जोतने का विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी गई। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस मामले की शिकायत एसपी, डीआईजी गोरखपुर, डीजीपी लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग तथा मुख्यमंत्री से की है। इसकी जांच चल रही है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ‎उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें