फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य आमंत्रण फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता 16 से

Thu, 12 Mar 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 मार्च से ओपन राज्य आमंत्रण सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। खेल विभाग की तरफ से इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद 20 से 24 मार्च तक सीनियर पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों प्रतियोगिताएं जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 20 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इससे खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए संबंधित खेलों के प्रदेशीय संघों की ओर से अनुभवी रेफरी और निर्णायकों की तैनाती की जाएगी। जिला खेल कार्यालय ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें