तमकुहीरोड। कस्बा के पुलिस चौकी परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने लोगों से चैत्र रामनवमी और ईद के त्योहार शांति एवं सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की।एसएचओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। दोनों समुदायों के त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की शानदार परंपरा रही है। उन्होंने चेताया कि त्योहार में शांति व्यवस्था भंग करने वालो से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान एसाई अनिल शर्मा, राजेश यादव, मिथलेश प्रजापति, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, हासन अली, बैजनाथ वर्मा, पप्पू जायसवाल, गुलाम मुस्तफा मिस्वाही, अजय गुप्ता, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद