फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव लिए शुरू किया अनशन

विज्ञापन
अनशन के पहले दिन अनशनकारियों की सेहत की जांच करती डॉक्टरों की टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव लिए शुरू किया अनशन
विज्ञापन

फाजिलनगर। एसबीएम पीजी कॉलेज फाजिलनगर में छात्रसंघ चुनाव सहित नौ मांगों के लिए छात्र नेताओं ने शनिवार को बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। नौ सितंबर से छात्र नेता धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच महाविद्यालय प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में प्राचार्य के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन छात्रनेता चुनाव की तिथि घोषित करने पर अड़े रहे।
प्राचार्य ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने का हवाला देते हुए छात्र नेताओं से धरना समाप्त करने की अपील की, इस पर भी बात नहीं सकी। छात्रों के आमरण अनशन शुरू करने से महाविद्यालय प्रशासन में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

एसबीएम पीजी कॉलेज फाजिलनगर में छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए छात्र नेताओं ने नौ सितंबर को धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इसके 10वें दिन छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन की घोषणा कर दी। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने छात्रों की नौ मांगों में शामिल आठ को पूरा कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद भी छात्र अपनी मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े रहे। मांगे पूरी नहीं होने पर छात्र नेताओं ने शनिवार को बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। छात्र नेताओं का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन जानबूझकर उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है। छात्र नेताओं के आमरण अनशन शुरू करने की जानकारी होने पर फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टरों की टीम ने सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। अनशन में बलराम जायसवाल, शौर्य प्रताप सिंह, सलमान हुसैन, शत्रुघ्न यादव, नसीम अंसारी, दीपक ठाकुर, संजीव राय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें