फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने ली तलाशी, छात्र के बैग में मिला तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों ने ली तलाशी, छात्र के बैग में मिला तमंचा
विज्ञापन

पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना के कोटवा कला गांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र के बैग से तमंचा मिलने से खलबली मच गई। सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तमंचे के साथ फोटो का इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने पर अध्यापकों ने छात्र के बैग की तलाशी ली थी।
तमंचा मिलने के बाद प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 17 वर्षीय छात्र, भागीरथी देवी कन्या इंटर कॉलेज कोटवा कला में 12वीं में पढ़ता है। कुछ दिन पूर्व उसने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पर तमंचा के साथ एक फोटो पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को अध्यापकों ने छात्र के बैग की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग से तमंचा और मोबाइल फोन मिला। छात्र के बैग में तमंचा देखकर अध्यापक घबरा गए। इसकी जानकारी प्रबंधक को दी गई। प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में तहरीर देकर प्रबंधक ने कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ दिनेश तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें