फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने के लिए कुनबा धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटवाने के लिए कुनबा धरने पर
विज्ञापन

जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव में जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए बृहस्पतिवार को परिवार के लोग धरने पर बैठ गए। हालांकि राजस्व विभाग की टीम पहुंची, लेकिन सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव निवासी राधे बहुत गरीब है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव के बाहर सड़क किनारे उसका भूखंड है। आरोप है कि उसे दूसरे गांव का एक व्यक्ति अपना बताकर अतिक्रमण कर रहा था। आरोप है कि विरोध पर पुलिस व लेखपाल ने कब्जा करा दिया गया था। इसकी शिकायत राधे ने डीएम व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की। सुनवाई नहीं होने पर उसने आंदोलन की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को सुबह राधे पूरे परिवार के साथ बलकुड़िया-पिपरा बाजार मार्ग के किनारे पटरी पर धरने पर बैठ गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस के साथ राजस्व टीम पहुंची और भूमि का सीमांकन किया। समझा-बुझाकर धरना खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन धरनारत लोग नहीं माने। उनका धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें