फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्यूटी के लिए निकली स्टाफ नर्स की ट्रक से कुचलकर मौत

Sat, 06 Jun 2026 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक अंकिता सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फाजिलनगर/जोकवा बाजार। फाजिलनगर कस्बे के जैन मंदिर चौराहे पर शुक्रवार सुबह ड्यूटी के लिए निकली स्टाफ नर्स की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घनी आबादी के बीच हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने घेरा लिया। सूचना पर आई तुर्कपट्टी पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को थाने पर भिजवा दिया। हादसे की खबर सुनकर परिजन पहुंचे और स्टाफ नर्स का सड़क पर बिखरा शव देखकर दहाड़े मारने लगे।
विज्ञापन

फाजिलनगर के वार्ड नंबर-14, ब्लॉक रोड निवासी अंकिता सिंह (23) पुत्री दिनेश सिंह जीएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर कसया के एक निजी अस्पताल में नर्स थीं। रोज की तरह शुक्रवार को सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। उन्हें टेंपो पकड़ कर कसया जाना था। जैन मंदिर चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आ गईं। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से शव के चिथड़े उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार व राहगीर शोर मचाने लगे। लोगों ने ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद चालक को हिरासत में लेकर चली गई। शव को कब्जे में ले लिया।
कस्बे के लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि फाजिलनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण रूट डायवर्ट किया गया है। बघौचरोड से आने वाले वाहनों को जैन मंदिर चौराहे के रास्ते हाईवे की ओर मोड़ा जा रहा है। यातायात के दबाव के कारण यह चौराहा दुर्घटना क्षेत्र बन गया है। घनी आबादी के बीच से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

-
परिवार में मची चीख-पुकार
-अंकिता के पिता दिनेश सिंह मूल रूप से कुशीनगर के धुरिया गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह फाजिलनगर अस्पताल के पास सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। पिता ने रोते-बिलखते बताया कि बड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद बेटी को जीएनएम की पढ़ाई कराई थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक हादसे ने सपनों को चकनाचूर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, मित्र और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवती की सहेलियों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
-
-सुरक्षा का किया जाए इंतजाम
कस्बे के लोगों ने दुर्घटना के लिए अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की। लोगों का कहना है कि फाजिलनगर का राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। इस पर जिम्मेदारों का ध्यान देना चाहिए। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो हादसे में कई लोगों की जिंदगी जा सकती है।

मृतक अंकिता सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें